
बेगूसराय में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय वासियों और बिहार की धरती को नमन करतीहूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में बहन-बेटियों को आगे बढ़ाने का काम क्यों नहीं हो रहा है। महात्मा गांधी ने ही यहां से संविधान के लिए लड़ाईशुरू की। लेकिन, आज संविधान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। 20 साल से यहां जो सरकार है, वह आपका हक छीनना चाहती है।संविधान ने आपको वोट करने का अधिकार दिया है। इसका मतलब यह है कि आप इस देश के नागरिक हो। सबका आधार यही है कि आप वोट देतेहैं। लेकिन, इसे कमजोर करने का काम नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने किया है। बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है। लेकिन, आपकोकमजोर करने की साजिश की गई। आपको बांटने की साजिश की गई। जाति और धर्म के नाम पर आपको लड़वाया। आपका ध्यान भटकाने के लिएरोज अलग-अलग मुद्दा उठाया गया।
खेती-किसानी से भी नहीं कमा रहे
प्रियंका गांधी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत बिहार के 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। आपको सारे अधिकारों से वंचित करदिया गया है। इस कारण आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। एक बड़ी साजिश रची जा रही है। बिहार में नौकरियां नहीं मिलती है।रोजगार नहीं मिलने के कारण यहां के लोग देश भर में पलायन कर रहे हैं। केरल से लेकर कश्मीर तक बिहार से पलायन कर लोग मजदूरी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप अब खेती-किसानी से भी नहीं कमा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सारी संपत्ति अदाणी और अंबानी को बेच रहे हैं। देश कीसंपत्तियों को बेचा जा रहा है। सारी कंपनियों को पीएम मोदी ने अपने दो दोस्तों को पकड़ा दिया है।
सिर्फ बड़े-बड़े वादे
प्रियंका गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार के बड़े-बड़े नेता मंच पर आकर कहते हैं हमलोग एक करोड़ रोजगार देंगे। लेकिन, आप यह क्यों नहीं बता रहेहैं कि 20 साल में रोजगार क्यों नहीं दिया। अब इनके पास कुछ नहीं बचा है। सिर्फ बड़े-बड़े वादे करेंगे। पोस्टर के लिए प्रचार करेंगे। कहेंगे किआपका जीवन बदल गया है। लेकिन, आप बताइए इस महंगाई में क्या बदला है। महंगाई बढ़ गई है। आप खिलाएंगे क्या? बिहार में महिलाओं केखिलाफ अपराध बढ़ चुके हैं। वह आज भी सुरक्षित नहीं हैं। एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। वह आप भी डरी हुई है। पीएममोदी कहते हैं इस बार डबल इंजन की सरकार को जीत दिलाइए लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं। सिंगल इंजन की सरकार है। सीएम नीतीश कुमार कीभी वह नहीं सुनते हैं। सारे फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। वह लोग उनके खिलाफ साजिशकर रहे हैं। इसलिए आपको बदलाव लाना पड़ेगा। एक नया बिहार बनाने के लिए महागठबंधन की सरकार बनानी होगी। सरकार बनने पर हर परिवारके एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 200 यूनिट बिजली दी जाएगी। यह लोग वोट चोरी कर रहे हैं। आपको इनसे बिहार को मुक्ति दिलानी है। अबआपको भटकाना नहीं है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर बिहार के बदलाव की शुरुआत करनी है।