
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज बैठक होने वाली है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों परफैसला लिया जा सकता है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे डिजिटल माध्यम से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीईसी के सदस्य औरपार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस बैठक में ऑनलाइन शामिल हैं। वह इस समय दक्षिण अमेरिकीदेशों के दौरे पर हैं। सीईसी के अन्य प्रमुख सदस्यों में सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, अमी याज्ञनिक, उत्तम कुमार रेड्डी, टीएससिंह देव और कई अन्य नेता शामिल होंगे।
11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
कांग्रेस पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा, भाकपा (माले) जैसे दलों के साथ गठबंधन में है। यह गठबंधन भाजपा, जदयू, लोजपा(रामविलास), हम और अन्य दलों के साथ बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।हालांकि, कांग्रेस ने अब तकअपने गठबंधन सहयोगियों के सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पार्टी ने हाल ही में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पूरी की है। यहयात्रा बिहार के कई जिलों में निकाली गई थी और इसमें राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मिलकर नेतृत्व किया। उत्तराखंड के पूर्वमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पहले कहा था कि बिहार इस बार पूरे देश को बदलाव का रास्ता दिखाने जा रहा है। चुनाव आयोगबिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर चुका है। विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। छह नवंबर कोपहले चरण का मतदान होगा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
11 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है। 24 जून 2025 तक यह संख्या 7.89 करोड़ थी। चुनावआयोग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मसौदा सूची से 65 लाख मतदाता हटाए गए थे और एक अगस्त 2025 को जारी मसौदा सूची में मतदाताओंकी संख्या 7.24 करोड़ थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज यानी आठ अक्तूबर बैठक होगी, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव के लिएउम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे और राहुल गांधी विदेश दौरे से ऑनलाइनजुड़ेंगे। बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।