
नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास महत्व दिया। सम्मेलन में वरिष्ठ अधिवक्ता और लोकजनशक्ति पार्टीके संस्थापक सदस्य ए.के. बाजपेयी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वे वर्ष 1985 से दिवंगत रामविलास पासवान के निकट सहयोगी रहे हैं औरलोकजनशक्ति पार्टी में राष्ट्रीय वरिष्ठ अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता के रूप में भूमिका निभा चुके हैं। उनके साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच साझाकिया।
संगठनात्मक विस्तार को बल मिला
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने वालों में पृथ्वी राज यादव, एस.के. मिश्रा, हर प्रकाश, विनोद नागर और सुनैना वाल्मीकि शामिलरहे। इसके अलावा नवीन सिंह, अनिल तंवर, बी. कौशिक, शबनम खान, तनिष्क चंदेला और नितिन बाजपेयी जैसे नाम भी सम्मेलन में सहभागिताकरते दिखे। लोकजनशक्ति पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई और लगभग 50 वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दिल्लीप्रदेश लोकजनशक्ति पार्टी की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ली। इनमें प्रदेश, जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के कई पूर्व पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे संगठनात्मक विस्तार को बल मिला।
संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहराया
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीयलोक मोर्चा एक सशक्त वैकल्पिक मंच के रूप में उभर रहा है। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को जन-आंदोलन से जोड़ने का आह्वानकिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाने औरआने वाले समय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
नई दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली। विभिन्न राज्यों से आएप्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के लिए संयुक्त रूप से काम करने का संकल्प दोहराया।