उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करना अधिकारियों के लिए खतरनाक साबित हो गया। निरीक्षणके दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें Chief Development Officer (CDO) कमलाकांत पांडेय और उनके गनरचंद्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात इतने खराब हो गए कि CDO को जंगल से चारपाई पर लादकर बाहर लाना पड़ा।
बौद्ध गुफाओं का जायज़ा लेने पहुंचे थे अधिकारी
CDO पांडेय के साथ ADM (नमामि गंगे) राजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी (रेशम), BDO बिरधा, और जल निगम के अधिशासी अभियंता समेतअन्य अधिकारी पर्यटन की संभावनाएं जांचने के लिए बौद्ध गुफाओं तक पहुंचे थे। तभी पहाड़ियों से अचानक मधुमक्खियों का झुंड हमला बोल बैठा।
CDO और ADM बच न सके, गनर ने बचाने की कोशिश में गंवाई चेतना
कुछ अधिकारी पेड़ों की आड़ में छिप गए या जमीन पर लेट गए, लेकिन CDO और ADM इतनी जल्दी प्रतिक्रिया नहीं दे सके। मधुमक्खियों नेCDO को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर ही बेहोश हो गए। गनर चंद्रपाल सिंह उन्हें बचाने दौड़े और खुद उनके ऊपर लेट गए, लेकिन हमलेमें वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, जंगल में खोजकर निकाला
अफसरों की चीख-पुकार सुनकर नजदीकी गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। ADM अंकुर श्रीवास्तव और SDM चंद्रभूषण सिंह ने कंबल ओढ़कर जंगलमें CDO को खोजा। कुछ समय बाद दोनों घायल और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। CDO को कंबल में लपेटकर चारपाई पर लादा गयाऔर लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर ट्रैक्टर से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया।
डॉक्टर भी रह गए हैरान, कान से निकली जिंदा मधुमक्खियां
ADM राजेश श्रीवास्तव को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके चेहरे से लगभग 500 डंकनिकाले और कान से 4 जिंदा मधुमक्खियां बाहर निकालीं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
CDO का बयान: डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों से संघर्ष किया
होश में आने के बाद CDO कमलाकांत पांडेय ने बताया, “हम पहाड़ी से उतर रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों का हमला हुआ। मैं पेट के बल लेटगया, गनर मुझे ढंकने आया लेकिन फिसल गया। डेढ़ घंटे तक मैं डंक सहता रहा और फिर होश खो बैठा।”
वन विभाग की थ्योरी: इत्र की खुशबू बनी हमले की वजह
वन विभाग के अनुसार, मधुमक्खियां शायद किसी अधिकारी द्वारा इस्तेमाल किए गए इत्र की तेज़ गंध से आकर्षित हुई होंगी। यह हमले का मुख्यकारण हो सकता है। विभाग ने कहा कि यह हमला किसी आकस्मिक उत्तेजना या गलतफहमी का परिणाम भी हो सकता है।