
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले तो देशवासियों कोदिवाली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक नए, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने पत्र में भगवान श्रीराम को मर्यादाऔर अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बताते हुए पत्र में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म और न्याय केमार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम हमें सिखाते हैं कि कैसे धर्म का पालन करें और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े हों। प्रधानमंत्री ने हाल ही मेंसंपन्न ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भारत ने धर्म की रक्षा की और अन्याय का प्रतिशोध लिया।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर
उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की ताकत, नैतिकता और संकल्प का प्रतीक है। आज का भारत न सिर्फ सही के साथ खड़ा होता है, बल्किअन्याय का जवाब भी देता है। प्रधानमंत्री का यह पत्र नवरात्रि और विजयदशमी के मौके पर जारी किया गया, जिसमें उन्होंने देशवासियों को धर्म, सत्यऔर न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस बार कीदीपावली खास है, क्योंकि कई ऐसे जिलों में भी दीप जलाए जाएंगे, जहां पहले नक्सलवाद था लेकिन अब वहां शांति और विकास की रोशनी फैलरही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।
विकसित राष्ट्र बनाने में अहम
उन्होंने इस बाक पर भी जोर दिया कि यह समय नए संकल्पों का है और हर नागरिक का योगदान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम है। इसकेसाथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, भोजन में तेल औरनमक की मात्रा 10% तक घटाएं और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को लिखे पत्र मेंभगवान श्रीराम को न्याय और धर्म का प्रतीक बताया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नैतिक ताकत और संकल्प का उदाहरण कहा। पीएम नेनक्सल मुक्त जिलों में पहली बार दीप जलने को नई शुरुआत बताया और जनता से स्वदेशी अपनाने, स्वास्थ्य पर ध्यान देने और योग को जीवन काहिस्सा बनाने की अपील भी की।