
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आवाहन पर आज प्रदेश के 11 संगठनात्मक जिलों के प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में सांसद, विधायक, निगम पार्षद सहित प्रदेश, जिला और मंडल के कई पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर शामिल हुए। आज चाँदनीचौक जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग के नेतृत्व में सदर थाना चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सांसद प्रवीन खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णुमित्तल, जिला प्रभारी राजेश भाटिया सहित विधायक अशोक गोयल सहित कई प्रमुख गणमान्य निगम पार्षद और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तामौजूद थे।
हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
आज शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में मधुबन चौक लक्ष्मी नगर में हुए विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश प्रतापसिंह, प्रदेश मंत्री श्री किशन शर्मा और सारिका जैन, जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल गुप्ता और विधायक अभय वर्मा, संजय गोयल और अनिल गोयलसहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपास्थि थे।
करोल बाग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर के नेतृत्व में आयोजित अंबेडकर पार्क के सामने विरोध प्रदर्शन में नई दिल्ली से सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, जिला प्रभारी श्री विनय रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, राजेश भाटिया, हरीश खुराना सहित अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या मेंकार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ता भी थे मौजूद
नई दिल्ली जिला में डिफेंस कॉलोनी कोटला चौक नारायणा मंदिर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में विधायक श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में विधायकनीरज बसोया एवं अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्रीमति माया सिंहबिष्ट के नेतृत्व में एम बी रोड रतिया मार्ग संगम विहार में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, जिला प्रभारी जय प्रकाश (जे पी), आदित्य झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। महरौली जिला अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी के नेतृत्व में भूलभूलैया के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन मेंमुख्य रूप से जिला प्रभारी श्री राजीव बब्बर सहित अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।