
मनोज तिवारी, निशिकांत दूबे, कमलजीत सहरावत ने भी होली मंगल मिलन का आनंद लिया
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने मीडिया टीम के साथ होली मंगल मिलन में पधारे सभी अतिथियों का गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
प्रसिद्ध लोक गायक जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके
निचली कोर्ट की आड़ में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने अपना फैसला सुनाकर दिल्ली से बाहर भेज दिया है और अब वह किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाले हैं– वीरेंद्र सचदेवा
श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है — सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली 2 मार्च : दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक होली मंगल मिलन में आज दिल्ली के सैकड़ों पत्रकारों, सम्पादकों, एंकरों, डिजिटल संवादक इंफलूंसरों और छायाकारों के साथ अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। मीडिया विभाग को सहयोग देते हुए महिला मोर्चा की चार बहनों ने सभी आम एवं खास अतिथियों का चंदन लगा कर स्वागत किया।
प्रसिद्ध लोक गायक श्री जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके और सभी ने पुरानी दिल्ली के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित आज के होली मंगल मिलन में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेन्द्र पांडेय, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह एवं श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक श्री सतीश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल, सांसद श्री निशिकांत दूबे एवं श्री कमलजीत सहरावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख श्री संजय मयूख, यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली भाजपा महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल, कोषाध्यक्ष श्री सतीश गर्ग, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट आदि ने मंच से सभी पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजक मीडिया एवं कार्यालय टीम के सदस्यों श्री विक्रम मित्तल, श्री बृजेश राय, श्री अमित गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री अजय सहरावत, डा. ममता त्यागी, श्री शैलेश तेवटिया, श्री अमन पांडे आदि ने सभी प्रमुख अतिथियों एवं पत्रकारों पर पुष्प एवं गुलाल वर्षा करके स्वागत किया।
आज होली मंगल मिलन में सम्मिलित होने वाले प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी थे पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक श्री कैलाश गहलोत, श्री करतार सिंह तंवर, श्री कुलदीप सोलंकी, डा. अनिल गोयल, श्री तिलक राम गुप्ता, श्री संजय गोयल, श्री उमंग बजाज, श्री विनय रावत, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्रीमती सारिका जैन, श्री जय प्रकाश, श्री महेन्द्र नागपाल, श्री योगेश आत्रेय, श्रीमती ऋचा पांडेय, श्री अनीस अब्बासी, श्री सी.एल. मीणा, श्री विनोद सहरावत, श्री विजेन्द्र धामा, श्रीमती माया बिष्ट, श्री वीरेन्द्र बब्बर, श्री अजय खटाना आदि।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी दिल्लीवालों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले एक साल में हमने दिल्ली को बदलते हुए देखा है और आने वाले एक साल में हम देखेंगे कि दिल्ली की तस्वीर और बेहतर नजर आएगी और जब नगर निगम का चुनाव आएगा और हम आपसे वोट मांगेंगे तो आप स्वयं वोट हमारे काम के आधार पर देंगे।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार और संगठन लगातार जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निचली कोर्ट की आड़ में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने अपना फैसला सुनाकर दिल्ली से बाहर भेज दिया है और अब वह किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाले हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमारी सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है। यह केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सशक्त नारी, समृद्ध और विकसित दिल्ली का दृढ़ संकल्प है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस होली पर आप सभी भाजपा परिवारजनों के सहयोग और समर्पण से यह मिशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लगातार विकास कार्यों के शिलान्यास हो रहे हैं और इस होली के बाद अब विकास कार्यों और योजनाओं में और तेजी के साथ काम होगा। दिल्लीवासियों के लिए हमारी सरकार 24 घंटे प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज श्री नरेन्द्र मोदी के राज में लगातार हम शांति के साथ अपने घरों में त्योहार मना रहे हैं क्योंकि पूरा विश्व आतंक के साये में जी रहा है लेकिन उसकी छाया भी हमारे ऊपर नहीं है।
भाजपा सांसद श्री निशिकांत दुबे ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है। आज हम सभी को अपने मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने, एक-दूसरे को गले लगाने और देश तथा समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संदेश देना है। यही रंग हमारी संस्कृति की असली खूबसूरती है। मैं सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
रंग रहें सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि आपके जीवन में सदैव बना रहे।