
केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिले जनादेशपर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसे केरल की राजनीति का निर्णायक मोड़ बताया।प्रधानमंत्री ने लिखा ‘केरल के उन सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा औरएनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दिया। केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से ऊब चुकी है। उन्हें भरोसा है कि सुशासन देने और सभी केलिए अवसरों से भरा विकसित केरल बनाने का काम केवल एनडीए ही कर सकता है।
कॉरपोरेशन में भाजपा
पीएम मोदी ने लिखा ‘धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिकक्षण है।’ उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब यह मानने लगी है कि केरल की विकास आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है। पीएममोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि भाजपा-एनडीए का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को एक और अधिक जीवंत, आधुनिक और नागरिक-अनुकूल शहरबनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी शहर के विकास को नई गति देगी और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर विशेष ध्यान देगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनादेश सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने यह भी संकेत दिया किआने वाले समय में केरल में विकास-केंद्रित राजनीति को और मजबूती मिलेगी।
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत
उन्होंने आगे लिखा कि मैं तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत सुनिश्चित करने वाले सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताता हूं।आज का दिन केरल में पीढ़ियों से जमीनी स्तर पर संघर्ष और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रयासों को याद करने का है, जिनकीबदौलत यह परिणाम संभव हो सका। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।