
जी राम जी योजना पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच रार गहराती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के माध्यम से लोगों के बीच जाने की तैयारी कर ली है। वहीं, केंद्र सरकार भी अपने मंत्रियों और भाजपा संगठन के माध्यम से जनता को इसकीखूबियां बताने की योजना बना रही है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जी राम जी योजना के अंतर्गत किसानों-श्रमिकोंको सौ से बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने में मदद मिलेगी। भूतपूर्वप्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जो एनडीए सरकार केंद्रमें शासन कर रही है, उसके विचारों की नींव चौधरी चरण सिंह ने ही रखी थी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए हीश्रमिकों की कार्य योजना को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है जिससे उनका कल्याण हो सके।
जनता के बीच अपनी-अपनी बात रखने की तैयारी
शिवराज सिंह ने कहा कि इससे किसानों-श्रमिकों का जीवन बदलेगा और इससे इससे गाँव की तस्वीर बदलने वाले काम होंगे। हमने किसानों कीआवाज सुनकर ही खेती के सीजन में इस योजना को बंद रखने का निर्णय लिया है और अब जाकर ये योजना मजदूरों एवं किसान दोनों के कल्याण केलायक बनी है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ बेईमानी नहीं होने देंगे। शिवराज सिंह जी ने कहा कि जिस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू केखिलाफ बोलने का कोई साहस नहीं करता था, तब चौधरी चरण सिंह ने उनके सहकारी खेती के विदेशी सिद्धांत का जमकर विरोध किया। गांधीवादीविचारधारा से प्रेरित चौधरी ने हिंडन नदी के किनारे जाकर नमक तोड़ा और जमींदारी प्रथा का उन्मूलन करके किसान को जमीन का मालिक बनाया।जिक्र करते हुए कहा कि इसका मकसद संविधान में बदलाव करना था। जी राम जी योजना को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होगया है। सरकार का दावा है कि नई योजना के तहत किसानों और मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और इससे गांवों का विकास होगा। वहींकांग्रेस ने इसे गरीब विरोधी बताते हुए देशभर में आंदोलन का ऐलान किया है। दोनों पक्ष जनता के बीच अपनी-अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।