नई दिल्ली: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अपनीजन्मस्थली काली मस्जिद, डीडीए फ्लैट्स (सीताराम बाजार वार्ड) में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा ‘रेजिडेंट वेलफेयरएसोसिएशन’ द्वारा स्थापित की गई है।
इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग एवं श्री दुष्यंत कुमार गौतम, एसोसिएशन अध्यक्ष श्री नरेश कुमार, पूर्व विधायक श्रीराजकुमार आनंद, पूर्व पार्षद श्री राकेश कुमार और भाजपा प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री श्री अमित गुप्ता सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारीउपस्थित रहे।
बाबा साहेब के विचार समाज में चेतना लाते हैं– तरुण चुग
श्री तरुण चुग और श्री दुष्यंत गौतम ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित किया और उनके विचारों को जीवन मेंआत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
जन्मस्थली पर मूर्ति अनावरण, मेरे जीवन का सौभाग्य– वीरेन्द्र सचदेवा
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैंउस स्थान पर, जहां मेरा जन्म हुआ, समाजिक समरसता और न्याय के प्रतीक बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर सका।”
यह प्रतिमा हमें समावेशी समाज की प्रेरणा देती रहेगी
अपने संबोधन में श्री सचदेवा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। यहप्रतिमा समाज को यह याद दिलाती रहेगी कि समावेशी और न्यायपूर्ण समाज की नींव विचारों और संघर्षों से रखी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कियह पहल केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का एक प्रयास है – एक ऐसा समाज जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और गरिमाप्राप्त हो।
कार्यक्रम के उपरांत श्री सचदेवा ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनके मुद्दों पर संवाद किया और अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए अपनेपैतृक निवास का दौरा भी किया।