
ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक छात्रा द्वारा आत्मदाह के प्रयास ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। कांग्रेस ने इस गंभीरमामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी से इस्तीफे की मांग करते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।
कांग्रेस का आरोप: भाजपा शासन में बेटियों की सुरक्षा खतरे में
दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और ओडिशा की कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि भाजपाके शासन में ओडिशा महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। अलका लांबा ने बताया कि बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज की 20 वर्षीयबीएड छात्रा ने लगातार यौन उत्पीड़न की शिकायत अपने प्रिंसिपल और राज्य प्रशासन से की थी। शिकायतों के बावजूद छात्रा को धमकियां दी गईंऔर जांच समिति ने आरोपी एचओडी की जगह छात्रा से ही कठोर पूछताछ की।
जब न्याय नहीं मिला, तो खुद को लगा ली आग
लांबा ने बताया कि छात्रा 11 दिन तक संघर्ष करने के बाद जब निराश हो गई, तो उसने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली। वह 95 प्रतिशतजल चुकी है और वर्तमान में एम्स भुवनेश्वर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
भाजपा-आरएसएस-एबीवीपी दे रहे अपराधियों को संरक्षण
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, आरएसएस और एबीवीपी जैसे संगठनों की भूमिका अपराधियों को बचाने की रहीहै। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित छात्रा स्वयं एबीवीपी की पदाधिकारी थी और उसने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उसेमिलने नहीं दिया गया।
अपराध के आंकड़ों से कांग्रेस का हमला
लांबा ने भाजपा के शासनकाल में ओडिशा में बढ़ते अपराधों के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में राज्य में महिलाओं के खिलाफ2,14,113 मामले दर्ज हुए, जिनमें बलात्कार के 3,054 और हत्या के 1,207 मामले शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि न केवल ओडिशा, बल्किभाजपा शासित अन्य राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी महिलाएं असुरक्षित हैं।
राष्ट्रपति से की छात्रा से मिलने की अपील
लांबा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी अपील की कि वे एम्स में भर्ती छात्रा से मिलें, क्योंकि वे ओडिशा से ही आती हैं और वर्तमान में राज्य दौरे पर हैं।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल करेगा परिवार से मुलाकात
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिलने भेजा है।प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी। लांबा ने कहा कि कांग्रेस हरसंभव मदद और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिनभाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीड़िता से मिलने से रोक रही है।
प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं ? – सोफिया फिरदौस
कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी बेहद निराशाजनकहै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने आकर ओडिशा की जनता को जवाब देना चाहिए।