ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस भारत के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली मेंमुलाकात की। इस अहम बैठक में दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा करने पर जोर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेपहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारत की सख्त प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का आभार जताया। इससे पहले, रिचर्डमार्लेस ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानेकशॉ सेंटर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दक्षिण एशिया के चार देशों की यात्रा पर हैं मार्लेस
रिचर्ड मार्लेस इस समय दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों—भारत, मालदीव, श्रीलंका और इंडोनेशिया—के दौरे पर हैं। यह दौरा 2 जून सेशुरू हुआ है और इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों के साथ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्तके अनुसार, मार्लेस का यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिससे विशेष रूप से समुद्रीसहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद हुआ है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र और आतंकवाद पर गहन बातचीत
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबले पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंनेकहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी अब द्विपक्षीय संबंधों की रीढ़ बन चुकी है। रिचर्ड मार्लेस ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत केसाथ एकजुटता दिखाई और स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया इस लड़ाई में भारत और अन्य देशों के साथ खड़ा है।
भारत के साथ संबंध प्राथमिकता में: मार्लेस
मार्लेस ने कहा कि भारत के साथ रणनीतिक सहयोग ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति में सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान केबीच संघर्ष विराम का भी स्वागत किया और भरोसा जताया कि दोनों देश आतंकवाद की चुनौती से निपटने में मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने यहभी जोड़ा कि यह समय दोस्तों के साथ मिलकर काम करने का है और ऑस्ट्रेलिया भारत को एक भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है।