
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में पार्टी के पार्षदों ने शुक्रवार को सदन के अंदर डेंगू, मलेरिया औरचिकनगुनिया के बढ़ते केस को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों ने नारेबाजी कर मौसमी बीमारियों पर काबूपाने में नाकाम भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में हर तरफ मच्छरों का प्रकोप है। एमसीडी का सदन भीमच्छरों से अछूता नहीं है। इसीलिए सभी “आप” पार्षद मच्छरदानी ओढ कर सदन के अंदर आए और भाजपा से इन मच्छरों के प्रकोप से बचाने कीमांग की। अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहींउठाया और ना तो कोई जागरूकता अभियान ही चला रही है, जिससे कि लोग जागरूक होकर खुद का बचाव कर सकें। आम आदमी पार्टी इस गंभीरमुद्दे पर सदन के अंदर चर्चा चाहती है लेकिन भाजपा सरकार इसके लिए भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा दिल्लीवासियों केहक़ और हितों की आवाज़ सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रही है और उठाती रहेगी।अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली में डेंगू, मलेरिया औरचिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 2025 में अब तक दिल्ली में मलेरिया के 333 मामले आ चुके हैं। इस साल मलेरिया ने पिछलेपांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चिकनगुनिया के मामले भी पिछले पांच साल की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। यही हाल डेंगू का भी है। दिल्ली मेंमलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू तेजी से फैल रहे हैं। भाजपा के पास इनसे लड़ने की कोई ठोस कार्य योजना नहीं है।
केजरीवाल सरकार के इस सफल कैंपेन
अंकुश नारंग ने याद दिलाया कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब आम आदमी पार्टी की सरकार 10 सप्ताह, 10 रविवार, सुबह10 बजे, 10 मिनट का एक कैंपेन चलाती थी। केजरीवाल सरकार के इस सफल कैंपेन का भाजपा के लोग मजाक उड़ाते थे। जबकि उस अभियान केजरिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ती थी। लोगों को पता होता था कि मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू से कैसे लड़ना है। अगर कहीं पानी एकत्रितहै, तो वे उसे साफ करके इन बीमारियों से बच सकते हैं। केजरीवाल का विजन था कि लोग जितना जागरूक होंगे, उतना इन बीमारियों पर काबू पायाजा सकेगा।अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन मौसमी बीमारियों को काबू करने को लेकर कोई अभियान नहीं चला रही है और ना तोभाजपा की केंद्र, दिल्ली सरकार और एमसीडी के अस्पताल डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का इलाज ही सुचारू रूप से दे पा रहे हैं। जब मेयर राजाइकबाल सिंह अपने सिविक सेंटर को ही मच्छर मुक्त नहीं कर सकते। तो पूरी दिल्ली को क्या मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया मुक्त करेंगे?
जहांगीरपुरी जैसे इलाकों से रोजाना डेंगू-मलेरिया के मामले
अंकुश नारंग ने कहा कि सिविल लाइन जोन के जहांगीरपुरी जैसे इलाकों से रोजाना डेंगू-मलेरिया के मामले आ रहे हैं, जिस जोन से महापौर राजाइकबाल सिंह खुद आते हैं। अगर महापौर अपने वार्ड, या अपने जोन में ही मौसमी बीमारियों को नहीं रोक पा रहे हैं, तो उनसे पूरी दिल्ली से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों को रोकने की उम्मीद कैसे की जाए? अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के मेगा सफाई अभियान सेमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मेयर राजा इकबाल सिंह की वीडियो आ रही हैं। वे साफ सड़कों पर कूड़ा फेंकवा कर उसे साफ करते हैं। जबकि जमीनी हकीकतइसके बिल्कुल उलट है। मेयर राजा इकबाल के ही जोन में आने वाला मजलिस पार्क, बुराड़ी का निरंकारी ग्राउंड, वजीराबाद के रामघाट, कादीपुरसहित पूरे सिविल लाइन जोन की हर गली, सड़क और चौराहे पर कूड़े के ढेर लगे हैं। जहां कभी पहले पांच टिपर होते थे, वहां अब एक टिपर आताहै। एमसीडी की सफाई वाली गाड़ियों का साइलेंसर रस्सी से बंधा है। ये गाड़ियां धक्के से स्टार्ट होती हैं। मेयर राजा इकबाल सिंह और पूरी भाजपाकूड़ा और मलबा उठाने में विफल है।