
अहमदाबाद में हाल ही में घटी विमान दुर्घटना को लेकर लोकदल ने गहरी चिंता जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कियह हादसा सिर्फ एक मानवीय भूल या तकनीकी त्रुटि नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक प्रशिक्षित पायलट गंभीर चूक करता है औरविमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जैसी अहम हस्ती सवार होती है, तो क्या इस घटना को साधारण मान लेना उचित होगा? लोकदलका मानना है कि यह दुर्घटना किसी साजिश, राजनीतिक दबाव या व्यवस्था में बड़ी खामी का नतीजा भी हो सकती है।
स्वतंत्र और गहन जांच की मांग
चौधरी सुनील सिंह ने मांग की है कि इस घटना की एक उच्चस्तरीय, स्वतंत्र और बहुआयामी जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह पतालगाया जाना चाहिए कि क्या विमान में सवार कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण खुलासे या साक्षात्कार की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही DGCA, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और संबंधित एयरलाइन कंपनी की भूमिका की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
साक्ष्य सार्वजनिक करने की अपील
लोकदल ने यह भी मांग की है कि विमान का ब्लैक बॉक्स डेटा, पायलट के संवाद, और तकनीकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, ताकि देश कीजनता सही जानकारी से अवगत हो सके। पार्टी का कहना है कि इस मामले को केवल एक तकनीकी भूल कहकर नजरअंदाज करना उचित नहीं है। यहजरूरी है कि हर पहलू की जांच हो, ताकि यदि कोई गहरी साजिश या लापरवाही हो, तो वह उजागर की जा सके।
जनता को चाहिए सच
लोकदल का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि किसी घटना के पीछे क्या कारण थे। अगर यह दुर्घटना एक बड़ीसाजिश या प्रशासनिक विफलता का हिस्सा है, तो उसे हर हाल में सामने लाया जाना चाहिए।