
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ऐतिहासिक अनंगपुर गांव की विरासत को बचाने के लिए रविवार को आयोजित महापंचायत में आम आदमी पार्टी केएक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पहुंचा था, जिसका नेतृत्व पार्टी केदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 1300 साल पुरानी इस विरासत को मिटाने कीसाजिश के खिलाफ अब गांव और देहात एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने चेताया कि जब लोग एक साथ खड़े होंगे, तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा।
किसानों की तरह एकजुटता से मिलेगी जीत
सौरभ भारद्वाज ने तीन साल पहले हुए किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि जैसे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने कालेकानूनों के खिलाफ एकजुट होकर लंबी लड़ाई लड़ी थी और आखिरकार केंद्र सरकार को कानून वापस लेने पड़े थे, वैसे ही अनंगपुर की लड़ाई भी धैर्यऔर एकता से जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष लंबा हो सकता है, लेकिन अगर लोग संगठित रहें तो अंततः सरकार को झुकना होगा।
सरकार की मंशा पर सवाल, कोर्ट के आदेश का बहाना
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार कोर्ट के आदेश का हवाला देती है, जबकि अदालत में मुकदमा सरकार ने ही गांव वालों के खिलाफदाखिल किया था। उन्होंने कहा कि जब सरकार ही अदालत में गांव वालों के विरोध में जाएगी, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है? सरकारको जनता की ओर से मुकदमे लड़ने चाहिए, न कि उनके खिलाफ। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के पास जब इच्छा होती है, तो वह सुप्रीम कोर्टके आदेश को अध्यादेश के ज़रिए पलट देती है, जैसा कि दिल्ली सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के मामलों में देखा गया है। इसलिए सरकार चाहेतो अनंगपुर को बचाने के लिए भी अध्यादेश ला सकती है।
जिस दिन बुलडोजर आएगा, पूरी पार्टी अनंगपुर में खड़ी होगी
सौरभ भारद्वाज ने लोगों से वादा किया कि जिस दिन अनंगपुर गांव में बुलडोजर चलेगा, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक दिल्ली सेआकर गांव में खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम सब बुलडोजर के सामने खड़े हो गए, तो कोई भी ताकत हमें हिला नहीं सकती। उन्होंने विशेष रूपसे गुर्जर समाज और ग्रामीण समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि लाखों लोगों का अस्तित्व दांव पर है, जिसेकेंद्र सरकार और हरियाणा सरकार उजाड़ना चाहती है।
सभी को साथ लेकर लड़ाई लड़ने का संकल्प
महापंचायत में आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ ब्रह्म सिंह तंवर, महाबल मिश्रा, सहीराम पहलवान, रमेश पहलवान और कृष्ण जाखड़ जैसेगुर्जर समाज के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सौरभ भारद्वाज ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी लिखा कि अनंगपुर गांव की 1300 साल पुरानी विरासतको मिटाने की साजिश के खिलाफ गांव-देहात एकजुट हैं और आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।