
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बीएलओ पर जबरदस्ती का वर्क प्रेशर दिया जा रहा है। एसआईआर के लिए भाजपा को इतनीजल्दीबाजी क्यों हैं। यूपी में लगातार शादियां हो रही हैं। इस समय सब लोग व्यस्त हैं। लेकिन, इनको इससे मतलब नहीं है। फार्म भरने के लिए नगरनिगम के सफाई कर्मियों को सहायक बनाया गया है। कल मैं फतेहपुर गया था, वहां मुझे पता चला कि सुपरवाइजर पर सरकार दबाव बना रही थी।इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। आखिर इतनी जल्दी क्यों हैं? वेस्ट बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं। सपाप्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR फॉर्म को लेकर बीएलओ और कर्मचारियों पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है और सरकारअजीब जल्दबाजी दिखा रही है, जिससे लोगों की जान तक जा रही है।
विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए
एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों से अपील की थी कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोटकाटने के षड्यंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसलिए हमारीप्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें। एसआईआर पर कहा था कि ये लोकतंत्र के साथधोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है, कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिरबात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। यह देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराबस्थिति में ले जाएगी।