
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं तमिलनाडु से विधायक माननीय श्रीमतीवानथी श्रीनिवासन ने अपने निवास पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, महिलाकार्यकर्ता एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
स्वस्थ जीवनशैली को लेकर दिया प्रेरणादायक संदेश
श्रीमती वानथी श्रीनिवासन ने योगाभ्यास के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा, मन और शरीर के संतुलनकी भारतीय पद्धति है, जो हमें स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर ले जाती है। हर नागरिक को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। योग न केवलशरीर को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल भी प्रदान करता है।
रूबी फोगाट यादव सहित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में भाजपा नेत्री रूबी फोगाट यादव की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास करते हुए उपस्थित लोगों कोप्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से युवा पीढ़ी को अनुशासन और संतुलन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने “करें योग, रहें निरोग” के मूल मंत्र के साथ एकजुट होकर योगाभ्यास किया। अंत में सभी को अंतरराष्ट्रीय योगदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।