दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया पर एक अनाम वीडियो रीपोस्ट करने को लेकरकड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो रीपोस्ट कर उन्होंने राजधानी के सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने का प्रयास किया है।
पार्टी विवाद से ध्यान हटाने की साजिश
सचदेवा ने दावा किया कि महुआ मोइत्रा का यह कदम या तो बंगाल में पार्टी के अंदर चल रही कलह से ध्यान हटाने की कोशिश है, या फिर यहउनकी पुरानी आदत के अनुरूप एक सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश है।
पुलिस को शिकायत करने के बजाय सोशल मीडिया पर फैलाई सनसनी
उन्होंने यह भी कहा कि एक जिम्मेदार सांसद होने के नाते महुआ मोइत्रा को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बजाय सीधे दिल्ली पुलिस सेशिकायत करनी चाहिए थी, जिससे उचित कार्रवाई हो पाती।
सी.आर. पार्क की सामाजिक एकता को ठेस पहुंचाने की कोशिश
सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस सी.आर. पार्क की बात हो रही है, वह दिल्ली का एक सौहार्दपूर्ण क्षेत्र है, जहां हर वर्ष दुर्गा पूजा में दिल्ली औरआसपास के इलाकों से लोग भाग लेते हैं और बंगाली संस्कृति का आनंद लेते हैं।
मछली बाज़ार वैध, दुकानदार स्थानीय और नियमों के पालनकर्ता
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सी.आर. पार्क स्थित मछली बाज़ार के अधिकांश दुकानदार हिन्दू हैं और वर्षों से डी.डी.ए. द्वारा अधिकृत दुकानों मेंव्यवसाय कर रहे हैं। ये दुकानदार स्वच्छता नियमों का पालन करते हैं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
सचदेवा ने मांग की कि दिल्ली पुलिस उस वीडियो को बनाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करे, साथ ही महुआ मोइत्रा की भूमिका की भी जांचकरे जिन्होंने इसे रीपोस्ट कर सनसनी फैलाने का प्रयास किया।
विधायक शिखा रॉय का बयान
क्षेत्र की विधायक शिखा रॉय ने कहा कि सी.आर. पार्क एक सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है और वहां की मछली मार्केट पूरी तरह से वैध औरव्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दुकानदारों के साथ खड़े हैं और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान जरूरी – भाजपा मीडिया प्रमुख
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली में पूरे देश के लोग रहते हैं और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हैं।भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में सभी समुदाय सुरक्षित महसूस करें और उनकी संस्कृति का सम्मान हो।