
तमिलागा वेत्री कषगम के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय रविवार को कांचीपुरम जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभाइनडोर जगह पर हुई, जिसमें विजय ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके पर खुलकर निशाना साधा। इस जनसभा के साथ विजय ने अपने राजनीतिकप्रचार को फिर से शुरू किया है, जो करूर भगदड़ हादसे के बाद से बंद था। टीवीके से जुड़े लोगों ने बताया कि जनसभा को आसानी से कराने के लिएसभी इंतजाम किए गए हैं। टीवीके चीफ और एक्टर विजय ने जनसभा के दौरान कहा, ‘मेरा इरादा सभी लोगों की बराबर सेवा करना है। हम अन्नादुरईके उसूलों की भावना से जनता से मिल रहे हैं। लेकिन आज अन्नादुरई को कौन याद करता है? डीएमके अब विचारधारा की कीमत पूछती है। वे हमसेहमारी विचारधारा के बारे में सवाल करते हैं। हमने जाति के आधार पर जनगणना की मांग की है, वक्फ एक्ट का विरोध किया है और ऐसा करने वालीपहली पार्टी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट गए हैं, और हमने सीएए का भी कड़ा विरोध किया है। लेकिन, डीएमके की विचारधारा भ्रष्टाचार है। सोचिए उनकीअपनी पार्टी के अंदर क्या हो रहा है। पूरा राज्य एक ऐसी डीएमके को देख रहा है जो 75 साल के बच्चे जैसा बर्ताव करती है। हमने अभी तक पूरीताकत से डीएमके का विरोध करना भी शुरू नहीं किया है; वे पहले से ही कांप रहे हैं।’
पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई
विजय ने कहा कि ‘कांचीपुरम पूर्व सीएम अन्नादुरई की धरती है। डीएमके हमारी पार्टी टीवीके से निजी दुश्मनी रखती है। हम ऐसी कोई नाराजगी नहींरखते, लेकिन हम उनसे सवाल करेंगे क्योंकि उन्होंने उन्हीं लोगों को धोखा दिया है जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें वोट दिया। उनकी हरकतेंसिर्फ ड्रामा हैं। हम इस बारे में चुप नहीं रहेंगे। कांचीपुरम से हमारा एक कनेक्शन है, क्योंकि हमारा पहला प्रचार अभियान इसी जिले के परंदूर में शुरूहुआ था।’ टीवीके की जनसभा कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचट्टीराम में एक निजी शिक्षण संस्थान की जगह में हुई। करूर हादसे के बाद टीवीके ने सबकलेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई इंतजाम किए। इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हें QR-कोड वाले पास दिएगए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई।
QR-कोड वाले पास दिए गए
कार्यक्रम स्थल पर चमकीले पीले रंग की टीशर्ट और कैप पहने पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें और भीड़ का प्रबंधन किया। भीड़ का प्रबंधन करने वालेकार्यकर्ताओं को रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रेनिंग दी थी। साथ ही कई निजी सुरक्षा एजेंसियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मुहैया कराई।बाउंसर मौजूद रहें और लोगों को लाने-ले जाने, खाने पीने का भी इंतजाम किया गया। जहां भी जरूरी हो, वहां टिन की चादरें लगा दी गई हैं ताकिबिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें। करूर हादसे से सबक लेते हुए टीवीके पार्टी की इस जनसभा में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिन्हेंQR-कोड वाले पास दिए गए थे। खास बात ये है कि पास से ही कार्यक्रम में लोगों की एंट्री हुई।