
मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र का विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी आज विरोध मार्च आयोजित कर रहा है। इस मार्चको ‘सत्यचा मोर्चा’ नाम दिया गया है। महाविकास अघाड़ी की पार्टियों कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी (एसपी) के साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माणसेना भी इस मार्च में शामिल होगी। सत्यचा मोर्चा दक्षिण मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू होकर बीएमसी मुख्यालय पर खत्म होगा। इस मार्च में पूर्वसीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट समेत अन्य नेता शामिलहोंगे। मोर्चा के समापन पर एक रैली को भी संबोधित किया जाएगा, जिसमें नेता मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।विपक्ष का दावा है कि मतदाता सूची में कई फर्जी नाम हैं और गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। विपक्ष ने चुनाव आयोग पर इस मुद्दे परआंख मूंदने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव तभी होने चाहिए, जब इन कमियों को दूर कर लिया जाए।
मुंबई में एक सभा को संबोधित
राज ठाकरे अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगी बाला नंदगांवकर के साथ दादर स्टेशन से ट्रेन में चढ़े और चर्चगेट के लिए रवाना हुए। इस हफ्ते कीशुरुआत में मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट काइस्तेमाल करने की अपील की थी। भाजपा ने भी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के खिलाफ एमवीए के सत्यचा मोर्चा के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोधप्रदर्शन का आयोजन किया। भाजपा ने दावा किया कि विपक्ष निकाय चुनाव से पहले झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है। भगवा पार्टी केनेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्षरवींद्र चव्हाण ने कहा कि इस विरोध का मकसद चुनावों से पहले MVA द्वारा झूठे नैरेटिव फैलाने की कोशिशों को बेनकाब करना है। उन्होंने कहा, ‘एमवीए नेताओं ने हर चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने की लगातार कोशिश की है। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भी ऐसी ही कोशिशेंकी गईं, जब उन्होंने जानबूझकर संविधान में बदलाव के बारे में झूठे दावे फैलाए। राज ठाकरे अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगी बाला नंदगांवकर केसाथ दादर स्टेशन से ट्रेन में चढ़े और चर्चगेट के लिए रवाना हुए। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने मनसेकार्यकर्ताओं से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की थी।