दिल्ली, 15 मार्च: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधायक ओ.पी. बब्बर का 90वां जन्मदिनमनाया और उनके परिवार द्वारा बनवाए गए “ओ.पी.डी. ऑन व्हील” मेडिकल वैन का उद्घाटन किया। यह मेडिकल वैन विशेष रूप से समाज सेवा मेंलगे सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के उद्देश्य से बनाई गई है, जो बब्बर द्वारा दिए गए संस्कारों का प्रतीक है।
इस विशेष अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपाअध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, रविंद्रइंद्राज सिंह, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जैसे डॉ. हर्षवर्धन, राम भज, पी.के. चांदला, हरशरण सिंह बल्ली, श्याम लाल गर्ग, नंदकिशोर गर्ग, धर्मदेवसोलंकी, वेदव्यास महाजन, सुरेन्द्रपाल रातावाल, चांदराम, मूलचंद चावला और राजेश गहलोत, जिन्होंने अलग-अलग समय में दिल्ली भाजपा संगठनऔर विधानसभा में ओ.पी. बब्बर के साथ कार्य किया, इस अवसर पर उपस्थित थे।
जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, “ओ.पी. बब्बर ने सदैव निस्वार्थ राजनीति की और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार की प्रेरणा दी।उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर, उनके परिवार द्वारा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए जो मेडिकल वैन समर्पित की गई है, वह उनकेद्वारा दिए गए संस्कारों का परिणाम है।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा, “ओ.पी. बब्बर ने दिल्ली में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भाजपासंगठन के विस्तार के लिए तन, मन और धन से कार्य किया। उनका योगदान आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है।”
यह समारोह ओ.पी. बब्बर के योगदान और उनके द्वारा प्रेरित कार्यों को सम्मानित करने का एक अहम अवसर था, जो भाजपा के संगठनात्मक विस्तारमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।