
नागालैंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोमवार को स्पष्ट किया कि नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिवपार्टी (एनडीपीपी) और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) का प्रस्तावित विलय किसी निजी स्वार्थ या सत्ता लाभ के लिए नहीं, बल्कि नागा जनता कीएकता और भलाई के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक दैवी हस्तक्षेप से मिला आशीर्वाद है, जो नागालैंड की राजनीति में नया अध्यायखोलने जा रहा है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि एनडीपीपी और एनपीएफ का विलय किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि नागाजनता की एकता और भलाई के लिए है। उन्होंने इसे दैवी हस्तक्षेप से मिला अवसर बताया। रियो को एनपीएफ का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंनेभाजपा के साथ रणनीतिक गठबंधन जारी रखने और शांति के लिए विकास’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
स्वीकार करने का संकल्प पारित किया
पारंपरिक सेंट्रल एक्जीक्यूटिव काउंसिल (सीईसी) की बैठक में रियो ने कहा कि यह विलय नागा राजनीति को स्थिरता और दिशा देगा। एनडीपीपी केछठे आम सम्मेलन में रियो को सर्वसम्मति से एनपीएफ विधायक दल का नया नेता और पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन ने सर्वसम्मति से छहसितंबर को एनपीएफ द्वारा दिए गए विलय प्रस्ताव को स्वीकार करने का संकल्प पारित किया। रियो ने इस मौके पर एनडीपीपी और एनपीएफनेताओं का आभार जताया और कहा कि यह कदम नागा राजनीति के लंबे संघर्ष में ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।
विकास के लिए समर्पित होने की अपील
रियो ने अपने राजनीतिक करियर को याद करते हुए कहा कि 1973 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से शुरुआत कर उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।2002 में उन्होंने नागालैंड पीपुल्स फ्रंट का गठन किया, जो बाद में नागा पीपुल्स फ्रंट बना। 2013 में इस पार्टी ने 38 विधायकों के साथ बहुमतहासिल किया था, लेकिन अंदरूनी मतभेदों और लालच ने पार्टी को कमजोर कर दिया। उन्होंने कहा कि लालच और अविश्वास ने हमें बांट दिया था, लेकिन अब यह विलय हमें फिर एक करेगा। हमारी ताकत हमारी एकजुटता में है।रियो ने अपने संबोधन में भाजपा के साथ रणनीतिक गठबंधन बनाएरखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के साथ सहयोग शासन और विकास के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीएफ का मूलसिद्धांत ‘शांति के लिए विकास और विकास के लिए शांति’ रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर नागालैंड केविकास के लिए समर्पित होने की अपील की।