देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की प्रगति तेज हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 जून 2025 तक मानसून गुजरात, दक्षिणीमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी बिहार तक पहुंच चुका है। जल्द ही यह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रवेशकर सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत
उत्तर भारत में मानसून की नजदीकी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में जल्द पहुंचेगा मानसून
IMD के अनुसार, मानसूनी हवाएं बिहार को पार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में पूर्वी यूपी में मानसून कीआधिकारिक दस्तक हो जाएगी।
मानसूनी हवाओं की वर्तमान स्थिति
फिलहाल मानसूनी हवाएं दीसा, पंचमढ़ी, इंदौर, अंबिकापुर, हजारीबाग, मंडला और सुपौल होते हुए आगे बढ़ रही हैं। इन क्षेत्रों में बारिश कीगतिविधियां जारी हैं।
रेड अलर्ट: भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
ओडिशा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और झारखंड में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश औरवज्रपात की संभावना जताई गई है।
ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य
कर्नाटक के तटीय क्षेत्र, महाराष्ट्र का कोंकण तट, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेजहवाओं की आशंका है।