
दिल्ली एक बार फिर डूब गई शुक्रवार को कुछ देर ही बारिश हुई, लेकिन भाजपा के चारों इंजन इसे भी संभाल नहीं पाए और फेल हो गए. आमआदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने पटपड़गंज, संगमबिहार, लक्ष्मी नगर, एम्स, गीता कॉलोनी, संजय झील, साउथ दिल्ली, एमबी रोड समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए जलभराव का वीडियोसाझा कर भाजपा सरकार को जमकर घेरा “आप” ने भाजपा से अनुरोध करते हुए कहा कि जब दिल्ली का यही हाल रखना है तो भाजपा अपने चारोंइंजन कबाड़ी को बेचकर 4 नांव खरीद ले. भाजपा की दी गई इन सुविधाओं का दिल्लीवाले अकेले क्यों मज़ा लें? सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज केएनएच 24 की एक वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि यह वीडियो दिल्ली की पटपरगंज के रोड का है. भाजपा की चार इंजन की सरकार ने अब तोझूठे दावे करने भी बंद कर दिए हैं. सोच रहे हैं कि बारिश का मौसम खत्म हो और बला टलें. दिल्ली वाले सोच रहे हैं कि आने वाले समय में ये भाजपासरकार दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेल देगी. मेरा दिल्ली की सीएम से सवाल है कि क्या डिसिल्टिंग में भ्रष्टाचार हुआ है? आप डिसिल्टिंग के कामकी थर्ड पार्टी ऑडिट से क्यों भाग रहे हैं ? अगर डिसिल्टिंग हुई है, नलों से गाद निकाली गई है, ठेकेदारों को सही पेमेंट हुई है तो ऑडिट से क्या डर है?
दिल्ली को रख दिया डुबोकर
“आप” की वरिष्ठ नेता व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी पटपड़गंज में हुए जलभराव का वीडियो साझा कर कहा कि पटपड़गंज काहाल देखिए. कुछ देर की बारिश में ही दिल्ली की सड़कें और गलियां दरिया बन रही हैं 6 महीने में ही भाजपा की 4-इंजन की सरकार ने दिल्ली कोडुबोकर रख दिया है. क्या यही है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का “प्रॉपर मैनेजमेंट”? इसी तरह उन्होंने लक्ष्मी नगर, एम्स, गीता कॉलोनी, संजय झील सहितदिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव का वीडियो साझा कर भाजपा की चार इंजन वाली सरकार को आड़े हाथों लिया. आम आदमी पार्टी नेदिल्ली में हुए जगह जगह जलभराव की वीडियो साझा कर भाजपा पर हमला बोला “आप” ने कहा कि साउथ दिल्ली में थोड़ा वेनिस जैसा माहौल है. अब इसका क्रेडिट लेने भाजपा के मंत्री नहीं आयेंगे. “आप” ने संगम बिहार में हुए जल भराव की वीडियो साझा किया, जिसमें सड़क पर घुटने से ज्यादापानी भरा हुआ है और वाहन पानी में फंसे हुए हैं. “आप” ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर संगम बिहार जा रहे हैं तो लाइफ जैकेट लेकरजाएं. क्या पता कब जरूरत पड़ जाए? यह भाजपा के चार इंजनों वाली दिल्ली है, यहां तो ऐसे ही चलेगा.
रोड पर जलभराव
एमबी रोड पर भी भारी जल भराव हो गया. “आप” ने इसकी वीडियो साझा कर कहा कि जरा सी बारिश और एमबी रोड एमबी रिवर बन गया. तीन सेचार फिट तक जल भराव साफ देखा जा सकता है भाजपा मानो हर दिन दिल्लीवासियों को नया चैलेंज दे रही हो कि अब ये पार करके दिखाओ. आप” ने पटपड़गंज के एनएच 24 पर हुए जलभराव का वीडियो साझा कर कहा कि भाजपा के चारों इंजन ठप्प पड़े हैं और दिल्ली जलमग्न है. पूरी तरहजलमग्न ये सड़क भाजपा के एक रील वाले विधायक के क्षेत्र की है, जिनके दावे बस रील में दिखते हैं, हकीकत में नहीं पटपड़गंज डूब रहा है, लेकिनभाजपा विधायक लापता हैं. बड़े-बड़े दावे करने वाले हमारे रील वाले विधायक और उनकी सरकार के वादे उन्हीं की तरह खोखले निकले। चंद मिनटोंकी बारिश में पटपड़गंज फिर डूब गया. अगर किसी को स्विमिंग पूल का लुफ्त उठाना है, तो वह एनएच-24 पर आकर उसका लुफ्त उठा सकता है