महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लोकल ट्रेन से गिरने के कारण पांच यात्रियों की जान चली गई। यह हादसादीवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच हुआ जब ट्रेन भारी भीड़ से भरी हुई थी।
दरवाजे पर लटकते हुए कर रहे थे सफर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में भारी भीड़ के चलतेकई यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, जिससे असंतुलित होकर हादसा हो गया। पीड़ितों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के तुरंत बाद, घायलों को नजदीकी कलवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौकेपर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है।
ट्रेन में अधिक भीड़ हादसे की वजह?
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। मुंब्रा स्टेशन पर पहले से ही भीड़ अधिक रहती है और सुबह केसमय यात्री बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। हादसे के दौरान ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोग असंतुलन के चलते पटरी पर गिर पड़े।
रेल सेवाएं प्रभावित, जांच शुरू
सेंट्रल रेलवे ने एक बयान में बताया कि CSMT की ओर जा रही लोकल ट्रेन में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद लोकल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवेने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से संयम बरतने की अपील की है।