
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। उन्होंनेकहा कि यह कदम अमेरिका में हो रही अवैध घुसपैठ और अपराधों पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। यह बयान तब आया जब हाल ही में वॉशिंगटनडीसी में एक अफगान नागरिक ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाई। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायलहै. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, अमेरिका जरूरत पड़ने पर उन प्रवासियों को देश से बाहर करेगा जो अपराधकरते हैं या देश के लिए बोझ बनते हैं। अवैध रूप से घुसे लोगों के सभी रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे। ऐसे सभी प्रवासियों की नागरिकता हटाई जाएगी जोअमेरिका की शांति और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। गैर-अमेरिकियों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी बंद करने की भी बातकही। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका में रह रहे ‘गैरकानूनी और असामाजिक समूहों’ के चलते देश में अपराध, बेरोजगारी और सामाजिकअसंतुलन बढ़ रहा है.
लकनवाल के रूप में हुई
हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस पूरी घटना को आतंकीहमला बताते हुए कहा कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे हमलों से देश का माहौल असुरक्षित हो गया है। हमले में घायल दो सैनिकों में सेएक, यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम, की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद यूएससीआईएस ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 19 देशोंसे आने वाली इमिग्रेशन आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा जांच और कड़ी होगी। देश की स्थिति और जोखिम स्तर को भी ध्यान में रखा जाएगा.
नीतियों को इस हालात
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना जांचके अमेरिका में आने दिया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा से आने वाले समय में अमेरिका की आव्रजन नीति में बड़े बदलाव का संकेतमिल रहा है। विशेषकर युद्धग्रस्त या आर्थिक रूप से कमजोर देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश और भी मुश्किल हो सकता है।