
रेखा गुप्ता सरकार गरीबों के सपने पूरे कर रही है जबकि केजरीवाल सरकार गरीबों को सपने बेच कर वोट ठगती थी. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्रीवीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना एवं मुख्य मंत्री मती रेखा गुप्ता की बैठक के बाद आई घोषणा की कोई भी सरकारी विभाग बिना पहलेवैकल्पिक घर का कब्जा दिए दिल्ली में झुग्गी क्लस्टर नही हटवा सकेगा का स्वागत किया है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भाजपा की दिल्लीसरकार झुग्गी क्लस्टर निवासियों को जहां झुग्गी वहां मकान देने के प्रति कटिबद्ध है पर साथ ही जहां भी झुग्गी वाले खतरनाक परिस्थितियों में जैसे कीनालों के या रेल लाइन के किनारे रहते हैं उन्हे बेहतर सुरक्षित घर देना भी सरकार की जिम्मेदारी है.
वोट ठगने का करती है काम AAP
सचदेवा ने कहा है की हर झुग्गी वाले का सपना है बेहतर घर एवं जीवन पर गत 27 सालों में कांग्रेस एवं केजरीवाल की सरकारों ने झुग्गी वालों कोमानव नही वोट बैंक समझा और कोई सुविधा दिए बिना नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया. इसके विपरीत भाजपा झुग्गी क्लस्टर वालों को बेहतरजीवन देने को प्रयासरत है. वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार गरीबों के सपने पूरे कर रही है जबकि अरविंद केजरीवाल सरकारगरीबों को सपने बेच कर वोट ठगती थी.यदि आवश्यक हुआ तो संबंधित नीति में बदलाव किया जाएगा और कानूनी मदद (कोर्ट में अपील) भी कीजाएगी, ताकि गरीबों के आवास अधिकारों की रक्षा हो सके.इसके विपरीत भाजपा अब गरीबों के सपनों को पूरा करने में लगी हुई है, जबकि AAP केवल उनके सपने बेचकर वोट ठगने का काम करती है.
कोई नहीं है वास्तविक संचालन
AAP के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि BJP पूर्व में दिल्ली में अनेक झुग्गी क्लस्टर की बुलडोज़िंग में शामिल रही है, विशेषतः रेलवे और DDA की कार्रवाई में जिससे लोग बेघरों में रहे. चुनाव के पूर्व संवाद और फ्लैट रेंटिंग की घोषणाएँ सिर्फ राजनीतिक प्रचार थीं. दूसरी ओर, AAP का कहनाहै कि इन घोषणाओं के पीछे वैसा कोई वास्तविक संचालन नहीं है और उन्हें राजनीतिक शो का हिस्सा माना जा रहा है. CM रेखा गुप्ता का यहफैसला—”पहले आवास, फिर हटाइए”—एक नई नीतिगत दिशा संकेत कर रहा है जो कि झुग्गी झोपड़ी निवासियों को सतत सुरक्षा और पुनर्वास देनेका प्रयास है.भाजपा अध्यक्ष सचदेवा की प्रतिक्रिया इस घोषणा को BJP के चुनावी वादों की पूर्ति की ओर एक कदम बता रही है, जबकि उन्होंनेपिछली सरकारों पर जनविरोधकारी रवैये का आरोप लगाया है.