
संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस से ठीक पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाए कि क्या हमले में शामिल आतंकी वाकई पाकिस्तान से आए थे? क्या इसबात के सबूत हैं? उन्होंने यह भी कहा कि हमले में घरेलू आतंकी भी हो सकते हैं. इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला औरआरोप लगाया कि वह हमेशा दुश्मनों की तरफदारी करती है और पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है. पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकारयह साफ नहीं कर रही कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हमले के बाद क्या काम किया है. इसी दौरान चिदंबरम ने ये भी कहा कि क्याउन्होंने(सरकार) आतंकियों की पहचान की है? क्या यह पक्का है कि वे पाकिस्तान से ही आए थे? इसके साथ ही चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर केदौरान हुए नुकसान छिपाने का भी आरोप लगाया. चिदंबरम ने कहा कि जंग में दोनों पक्षों को नुकसान होता है. ब्रिटेन ने वर्ल्ड वॉर में रोजाना अपनेनुकसान बताए. भारत को भी ऐसा करना चाहिए सरकार सब कुछ छुपा रही है.
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने पूछा कि जबपीएम मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं.
योजना हो गई फेल
रैलियों में भाषण दे सकते हैं, तो संसद में क्यों नहीं बोल रहे? चिदंबरम ने यह भी आरोप लगाया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कीघोषणा खुद भारत ने नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी. क्या सरकार इस पर चर्चा से घबरा रही है? भाजपा आईटी सेल प्रमुखअमित मालवीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चिदंबरम वही नेता हैं जिन्होंने भगवा आतंक का झूठ फैलाया. अब फिरपाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर बार पाकिस्तान समर्थित आतंक पर सवाल उठाने की जगह उसेबचाने में जुट जाती है. मालवीय ने आगे कहा कि जब भी भारत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करता है, कांग्रेस के नेता इस्लामाबाद के बचाव मेंखड़े नजर आते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान केसाथ खड़ी दिखती है, चाहे वो मुंबई हमले हों या सर्जिकल स्ट्राइक या अब पहलगाम हमला उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठायाजाएगा. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पी. चिदंबरम द्वारा पाकिस्तान का जिक्र न करने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा हमला बोला है. दुबे ने कहा कि कांग्रेस अब गद्दार संगठन बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से एमओयू साइन करते हैं औरकांग्रेस पर देश को बेचने की मंशा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आ गए, इसलिए इनकी योजना फेल हो गई है.
अनुराग ठाकुर पर बोला तीखा हमला
ऑपरेशन सिंदूर पर पी. चिदंबरम के बयान को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान औरआतंकवाद की बात होती है, तो राहुल गांधी की कांग्रेस, पाकिस्तान से भी ज़्यादा उसका पक्ष लेती है. ठाकुर ने सवाल उठाया कि कांग्रेस कोपाकिस्तान का साथ देने की क्या मजबूरी है उन्होंने कहा कि एक पूर्व गृहमंत्री का ऐसा बयान कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है. पी. चिदंबरमके इस बयान पर कि पहलगाम हमलावर पाकिस्तानी नहीं थे, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि चिदंबरम को अपनी जानकारी होगी, लेकिन सरकार कह चुकी है कि वे पाकिस्तानी आतंकी थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भारत में आतंक फैलाने का इतिहास रहा है और देश में हुएसभी बड़े आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ रहा है.