
राहुल गांधी 26 जुलाई को गुजरात के आनंद में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और सहकारी दुग्ध समितियों के किसानों सेमुलाकात करेंगे. यह दौरा मिशन 2027 की तैयारी का हिस्सा है. हाल ही में दूध खरीद मूल्य को लेकर साबर डेयरी में किसानों ने प्रदर्शन किया था. कांग्रेस का दावा है कि भाजपा ने सहकारी मॉडल को कमजोर किया है जिसे फिर से मजबूत करने की जरूरत है. गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावोंको देखते हुए कांग्रेस ने मिशन 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में संसद में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरातपहुंचे. इस दौरान वडोदरा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. राहुल गांधी आणंद में पार्टी के प्रशिक्षणशिविर में शामिल हुए. वहीं, आज वो वडोदरा के जितोदिया गांव में सहकारी दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समुदाय के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।इस मुलाकात में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, स्थानीय सहकारी समितियों की स्थिति और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. कांग्रेसनेतृत्व का मानना है कि सहकारी मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है.
भागीदारी भी मिलेगी देखने को
बैठक में स्थानीय किसानों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी. गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने मिशन 2027 की तैयारीशुरू कर दी है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 जुलाई को गुजरात के आनंद शहर में पार्टी के नए जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे औरसहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े किसानों व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. यह दौरा खासकर उन मुद्दों पर केंद्रित रहेगा, जो वर्तमान में गुजरात कीसहकारी व्यवस्था और दुग्ध उद्योग को प्रभावित कर रहे हैं. गुजरात कांग्रेस ने हाल ही में जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इननए अध्यक्षों के लिए 26 से 28 जुलाई तक आनंद के एक रिसॉर्ट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मिशन2027 के लिए संगठन को मजबूत करना है। इस दौरान राहुल ने सभी अध्यक्षों को संबोधित किया। दोपहर में वे सहकारी दुग्ध उत्पादकों और नेताओंके साथ बैठक करेंगे. हाल ही में साबर डेयरी में दूध खरीद मूल्य को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया था. जिसके संदर्भ में यह बैठक हो रही है.
नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
शिविर के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी शाम करीब 3 बजे गुजरात की विभिन्न दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े किसानों और नेताओं से मुलाकात करेंगे. यह बातचीत खासकर हाल ही में साबर डेयरी के बाहर हुए प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में हो रही है. जिसमें दूध किसानों ने दूध खरीद दरों को लेकर विरोधजताया था साबर डेयरी, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन से जुड़ी हुई है, जो अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचती है. गुजरात कांग्रेस नेभाजपा पर राज्य के सहकारी मॉडल को नष्ट करने का आरोप लगाया है. पार्टी प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि कभी गुजरात का सहकारी मॉडल पूरे देशके लिए एक उदाहरण था. लेकिन भाजपा के लंबे शासनकाल में इस व्यवस्था में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन बढ़ा है। राहुल गांधी का यह संवाद इसी मुद्देपर केंद्रित रहेगा कि कैसे इन सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता लाई जा सकती है और किसानों को उनका उचित हक मिल सके. राहुल गांधी का यहसंवाद दौरा किसानों की समस्याएं समझने और उन्हें पार्टी की आगामी रणनीति में शामिल करने का एक प्रयास है. दूध उत्पादन से जुड़ी लागत, भुगतानमें देरी, मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दे किसानों को लंबे समय से परेशान कर रहे हैं. कांग्रेस इन मुद्दों को 2027 के चुनावी एजेंडे मेंशामिल कर किसानों को एक नई आवाज देना चाहती है.