
अगर सब कुछ अनुकूल रहा तो कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों को एक दशक बाद महान फुटबॉलर लियोनल मेसी के दीदार का मौका मिलेगा जोकोलकाता के बाद अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. जानकार सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई कोबताया कि मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की बुकिंग समेत सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई है लेकिन मेसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि मिलनाबाकी है. सूत्र ने कहा, ‘सब कुछ तय हो गया है और हमें मेसी से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जल्दी ही उसके सोशल मीडिया हैंडिल पर इसकीजानकारी मिलेगी. अभी प्रस्तावित कार्यक्रम पर सहमति बन गई है। हमें सोशल मीडिया पर उनकी ओर से पुष्टि का इंतजार है जो जल्दी ही आएगी. कार्यक्रम के अनुसार मेसी 12 दिसंबर को रात दस बजे कोलकाता पहुंचेंगे जहां वह दो दिन और एक रात रुकेंगे. कोलकाता में 13 दिसंबर को सुबह नौबजे ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम होगा जिसके बाद वीआईपी रोड पर लेकटाउन श्रीभूमि में उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा.
स्टेडियम की हो चुकी है बुकिंग
इसके बाद वह ईडन गार्डंस जाएंगे जहां दोपहर 12 से डेढ बजे तक जीओएटी कप और जीओएटी कॉन्सर्ट होगा. सूत्र ने कहा, ‘वह प्रति टीम सातखिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे. ईडन गार्डंस परहोने वाले इस आयोजन के लिये टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी. हमें उम्मीद है कि 68000 की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा होगा।मेसी वहां एक घंटा 20 मिनट तक होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें वहां सम्मानित कर सकती हैं मेसी 13 दिसंबर की शाम कोअहमदाबाद में अडाणी फाउंडेशन के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे. वह 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे जहां सीसीआई पर शाम 3.45 पर ‘मीट एंट ग्रीट’ कार्यक्रम होगा. इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर शाम 5.30 से जीओएटी कप और कॉन्सर्ट होगा. सूत्र ने बताया कि इसके लिए वानखेड़े स्टेडियम कीबुकिंग हो चुकी है.
कोई नहीं हो क्रिकेट मैच
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मेसी सात सात खिलाड़ियों वाला क्रिकेट मैच एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ खेल सकते हैं, लेकिनसूत्र ने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘मुंबई में कोई क्रिकेट मैच नहीं होगा. भारतीय हस्तियों की मौजूदगी में सॉफ्ट बॉल और सॉफ्ट टच मैच हीहोगा जो उनके सफर का जश्न होगा. सूत्र ने कहा, ‘सब कुछ तय हो गया है और हमें मेसी से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जल्दी ही उसके सोशलमीडिया हैंडिल पर इसकी जानकारी मिलेगी. अभी प्रस्तावित कार्यक्रम पर सहमति बन गई है.