उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार केपांच सदस्यों—मां, पिता और तीन बेटियों—की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
जूता फैक्ट्री में लगी आग ने ली विकराल रूप
घटना कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके की है, जहां एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर जूते की फैक्ट्री थी और ऊपर कीमंजिलों पर लोग रहते थे। रात के समय अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई, जो कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई।
स्थानीय लोगों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की लगभग 12 गाड़ियाँ और पुलिसबल मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में करीब 8 घंटे लग गए। तब तक इमारत में मौजूद पांच लोगों की जान जा चुकीथी।
फैमिली के सभी सदस्य आग में झुलसे, कोई नहीं बच सका
दमकल विभाग ने बताया कि मृतकों की पहचान दानिश, उनकी पत्नी नाजनीन और उनकी तीन बेटियों के रूप में हुई है। रात करीब 3 बजे सभी केजले हुए शव मलबे से बरामद किए गए। बताया गया कि इमारत के निचले हिस्से में दानिश का जूता कारखाना और गोदाम था, जबकि ऊपर उनकापरिवार रहता था।
घटनास्थल पर पहुंची SDRF, जांच जारी
आग इतनी तेज थी कि इमारत का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। फिलहाल पुलिसऔर फॉरेंसिक टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।