
शनिवार सुबह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे केसमय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से 11 लोग मलबे में दब गए। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।
8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मौत
दमकल विभाग ने अब तक 8 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
संकरी गलियों में चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटनास्थल की तंग गलियां और घनी आबादी राहत कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और स्थानीयपुलिस के साथ राहत दल मलबा हटाने में जुटे हैं। हालांकि, हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इमारतकाफी पुरानी और जर्जर हालत में थी।
सीलमपुर की जनता कॉलोनी में हुआ हादसा
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, यह दुर्घटना सीलमपुर क्षेत्र की गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में हुई। लगभग 35 गज के क्षेत्र में बनी यह तीन मंजिलाइमारत करीब 15 साल पुरानी थी। इमारत में दो परिवार रहते थे, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे।
NDRF टीम मौके पर मौजूद
एनडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में शामिल हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कुछ के अब भी फंसे होने की आशंका है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और हरसंभावित प्रयास किया जा रहा है।
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
इससे पहले इसी वर्ष अप्रैल में दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफाबाद इलाके में भी एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसमें चारलोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। बार-बार हो रहे इन हादसों ने जर्जर इमारतों की निगरानी और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता परफिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।