
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अटकलों का दौर जारी है। उनके परिवार की ओर से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गंभीर आरोपलगाए गए हैं। उनके परिवार ने इरफान खान से मुलाकात न करने दिए जाने पर शक जताया है। इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर कीप्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चलरही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं है। शशि थरूर ने आगेकहा कि यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है कि इस मामले पर इतनी चुप्पी है। उन्होंने कहा, ‘कई लोग दावा कर रहे हैं कि इससे भी बुरा हुआ है।लेकिन पाकिस्तान सरकार और अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा है। यह चुप्पी बुरी है।’
पाकिस्तान का आंतरिक मामला
उन्होंने कहा, ‘आपने उनके बेटे का संदेश देखा होगा, जिसमें कहा गया था कि वह अपने पिता के जीवित होने का सबूत चाहता है। जाहिर है, अभी तककिसी ने भी उनके पिता के जीवित होने का कोई सबूत नहीं दिया है।’ उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए साफ किया, ‘मैं केवल भारत के एकसामान्य नागरिक के रूप में बोल रहा हूं, यह हमारी विदेश नीति का मामला नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। लेकिन एकइंसान दांव पर लगा है। क्रिकेट प्रशंसक और अन्य लोग हैं जो जानना चाहेंगे कि उनके साथ क्या हुआ? आप किसी को जेल में डालकर उसे गायबनहीं कर सकते। इसलिए, अगर कुछ हुआ है, तो मेरे विचार से, अधिकारियों को इस पर सफाई देनी चाहिए।’
देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं
लंबे समय से पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया गया है। इसकी वजह से उनके परिवार ने इमरान को लेकर चिंता जताईहै। परिवार का कहना है कि हमें उनके जिंदा होने का कोई सबूत नहीं दिया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है किइमरान खान को जेल में पांच सितारा सुविधाएं मिल रही हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरानखान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा कि मुझे लगता है कि किसी दूसरे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचितनहीं है।