
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. बिजलीव्यवस्था चरमरा चुकी है. किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल रही है. खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने में सरकार विफल है. अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. लाखों की आबादी के सामने खाने-रहने, दवा, इलाज का संकट है।सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अराजकता, लूट और भ्रष्टाचार है. भाजपा सरकार ने नौ साल केकार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और आम जनता सभी को धोखा दिया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी दावे और वादेझूठे साबित हो चुके हैं. यह सरकार प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसने प्रदेश की जनता को संकट में डाल दिया है.
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्थ
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार में भाजपा एसआईआर (मतदाता सूची का गहन विशेष पुनरीक्षण) को लागूकरके संविधान का विरोध कर रही है. जनता भाजपा के खिलाफ वोट न डाल सके, इसलिए भाजपा जनता से वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरकाशी के धराली में बचाव और राहत का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए. लोगों के जीवन को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाए. हर एक जीवन अनमोल है पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से आपदा आ रही है, वो बहुत चिंता का विषय है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.
बढ़ती जा रही है बिजली की मांग
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. उत्पादन कम है, मांग ज्यादा है. इस सरकार ने अपनेपूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट उत्पादन नहीं बढ़ाया. प्रदेश को आज जो बिजली मिल रही है, वो समाजवादी सरकार में लगाए बिजलीघरों के उत्पादनसे ही मिल रही है. अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की भारी कमी है. शहरों में बड़े पैमाने पर अघोषित कटौती हो रही है। छोटे नगरों औरगांवों में कटौती बहुत ज्यादा है. मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही बिजली कट गई.